Skip to main content

 

इंदौर के परिवहन का क्रम-विकास


बदलाव मानव जीवन की एक ऐसी प्रक्रिया है जो हर मानव के लिए अपनाना जरुरी है। यह माना जाता है कि जीवन एक चक्र है और हर समय यह चक्र बदलाव के साथ चलता रहता है । एक समय था जब मानव जाति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए पैदल यात्रा करनी पड़ती थी, लेकिन समय के साथ साथ बदलाव का चक्र चलता रहा और आज  मानव जाति के पास एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए परिवहन के कई साधन उपल्बध है। मानव जाति ने बदलाव के महत्व को बहुत बेहतन तरीके से समझा है यही कारण है उसके खान पान, पहनावे, रहन सहन से लेकर आवागमन तक  में अभूतपूर्व बदलाव आ चुका है। आदिकाल से लेकर वर्तमान काल पर नजर डाले तो यह बदलाव साफ नजर आता है। अब बात करते है भारत में आजादी के बाद मानव जाति के आवागमन और परिवहन के साधनों में आए बदलाव के बारे में तो इसमें भी लगातार बदलाव नजर आए है। भारत में नगरीय परिवहन के क्षेत्र में जो बदलाव आए है उससे मानव जाति के लिए यात्रा और आवागमन को सुलभ और आरामदायक बना दिया है।

भारत के हृदय मध्य प्रदेश भी नगरीय परिवहन में आ रहे लगातार बदलाव में दूसरे प्रदेशों के मुकाबले कहीं किसी से पीछे नहीं है। भारत के 100 स्मार्ट शहरों में शामिल मध्य प्रदेश की औधोगिक नगरी इंदौर भी नगरीय परिवहन के क्षेत्र में आ रहे है इस बदलाव को करीब से देख रहा है। आजादी से पहले की बात करे तो देवी अहिल्याबाई की इस नगरी में आमजन के लिए आवागमन के सीमित साधन हुआ करते थे। उस दौर में आमजन को  एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए या तो पैदल यात्रा करना पड़ती थी या फिर बैलगाड़ी,घोड़ा गाड़ी,खच्चर गाड़ी,पर निर्भर रहना पड़ता था। जैसे-जैसे समय बदलता गया नगरीय परिवहन के क्षेत्र में बदलाव आते गए। इंदौर शहर के नगरीय परिवहन की बात करें तो बैलगाडी,घोडा गाड़ी,तांगों ,साईकल- रिक्शा,आटो टेम्पो,सरकारी बसों,निजी मिनी बसो,मेटाडोर,मैजिक वाहन टेक्सी और बीआरटीएस बस के दौर से होते हुए अब  मेट्रो रेल सेवा की तरफ तेजी से बढ़ चुका है। इंदौर में जल्द ही मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत होने जा रही है। यह सेवा शुरु होने से इंदौर और आस-पास के लोगों को किफायती,आरामदायक और सुरक्षित नगरीय परिवहन की सुविधा मिलेगी।

मध्य प्रदेश मेट्रो, इंदौर की मेट्रो रेल सेवा जल्द से जल्द शुरु करने लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में यदि मेट्रो रेल सेवा कार्य की प्रगति पर नजर डाले तो प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत मेट्रो वायडक्ट 17.2 कि.मी. लंबाई का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं और अब तक पाइलिंग (नींव )का कार्य 76 प्रतिशत पूर्ण हो चुका हैं । मेट्रो रेल के लिए बनने वाले स्टेशन के सिविल कार्य भी प्रगति पर है। जिसमें से 86 प्रतिशत पाइल फाउंडेशन ,51 प्रतिशत ओपन फाउंडेशन तथा पियर-पिलर्स का कार्य 47 प्रतिशत पूर्ण हो चुका हैं । गांधी नगर डिपो में अब तक 32 प्रतिशत पाइल का कार्य भी पूर्ण हो चुका हैं।



Comments

Popular posts from this blog

  मध्य प्रदेश मेट्रो रेल - आवागमन में सुविधा और रोज़गार के नए अवसर आवागमन हमारे रोज़मर्रा के जीवन का एक ज़रूरी हिस्सा है। यातायात के साधन जब सुविधाजनक हों तो सुकून से तनाव रहित होकर काम पर पहुंचते हैं । इसी तरह जब हम शाम को संतुष्ट घर लौटते हैं तो अपने परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताते हैं। वास्तव में हमारा जीवन ऐसा ही होना चाहिए। लेकिन परिवहन के मौजूदा साधनों के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच पाने में ही हमें काफी मशक्कत करनी होती है और ऐसे में मन की शांति चाहना स्वाभविक है, लेकिन अब वक्त बदल रहा है और उम्मीदें पूरी होने जा रही हैं। यह नया बदलाव हमारे जीवन को निश्चित रूप से बेहतर बनाएगा। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह तीन तरह से हमारे लिए उपयोगी रहेगा, यह सुरक्षित है, आरामदायक है और किफायती भी। मेट्रो रेल शहरी नागरिकों को रोजमर्रा के आवागमन की तकलीफों से निजात दिलाएगा। इसके तहत आधुनिक और तीव्रगति की चालक रहित मेट्रो ट्रेने प्रस्तावित है, जो मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। यह परियोजना हमारे लिए दो तरह से लाभकारी है। हमारा रोज़ का आवा...

स्वच्छ हवा की दिशा में कदम: भोपाल और इंदौर मेट्रो निर्माण स्थलों पर धूल और वायु गुणवत्ता नियंत्रण के उपाय

  भोपाल और इंदौर मेट्रो निर्माण परियोजनाएँ शहरी परिदृश्यों को बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हालांकि, इन परियोजनाओं से वायु गुणवत्ता को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। एमपी मेट्रो में, हम पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने और जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे सटीक योजनाओं और नवाचारों के माध्यम से, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे निर्माण कार्य उच्चतम पर्यावरण मानकों के अनुरूप हों। धूल के स्रोत को समझना निर्माण स्थलों पर धूल के उत्पन्न होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं: खुदाई और मिट्टी हटाने की गतिविधियाँ। सामग्री का संभालना, उसका भंडारण और परिवहन। बैचिंग प्लांट्स में कंक्रीट निर्माण। बिना पक्की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही। खुली कार्यस्थलों पर हवा के कारण कटाव। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, हमारा निर्माण पर्यावरण प्रबंधन योजना (CEMP) वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और परिवेशीय वायु गुणवत्ता बनाए रखने की प्रक्रियाएँ प्रदान करता है। धूल नियंत्रण के उपाय: बहुआयामी दृष्टिकोण प्रभावी धूल नियंत्रण के लिए निवारक और सक्रिय दोनों उपायों का उपयोग आवश्यक ...

Transforming Indore: The New Metro Rail Project

Indore is on the brink of a revolutionary change in its transportation system with the Indore Metro Rail Project. Aimed at addressing the growing demands of urban transportation, this under-construction Mass Rapid Transit System (MRTS) promises to not only ease traffic congestion but also improve air quality and provide a robust, efficient transit solution for the city's burgeoning population. Project Overview The Indore Metro project, executed by the Madhya Pradesh Metro Rail Corporation Limited (MPMRCL), encompasses 28 stations in ring formation (Yellow line) with a length of 31.5kms connecting various important landmarks and various other modes of transport such as ISBT, Railway Station and Airport. The project is overseen by DB, Geodata and Louis Berger, serving as the general consultants. Key Details: ·  Client:  Madhya Pradesh Metro Rail Corporation Limited (MPMRCL) ·  General Consultant:  DB, Geodata & Louis Berger ·  Project Scope:  Includes ele...