Skip to main content

 

भोपाल मेट्रो: शहरी विकास की ओर एक कदम


कहते है परिवर्तन प्रकृति का नियम है और  इस नियम का मानव आदिकाल से पालन करता  रहा है। परिवर्तन के इस नियम ने मानवजाति को लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। हम बात किसी भी क्षेत्र की करेंआदिकाल से परिवर्तन हर तरफ देखने  को मिल रहा है,और इसी तरह का बदलाव और परिवर्तन सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में भी लगातार देखने में  रहा है। हमारे देश भारत की बात करें तो परिवहन के क्षेत्र में हमारे देश में भी  परिवर्तन  रहे है। अब अगर बात मध्य प्रदेश की करें तो मध्य प्रदेश भी सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों से कहीं भी पीछें नहीं है।  अविकसित कहें जाने वाले मध्य प्रदेश में पिछले कुछ सालों में विकास की जो इबारत लिखी है उसने दूसरों प्रदेशों को चौकानें के साथ ही उन्हें प्रेरित भी किया है। वैसे तो मध्य प्रदेश के हर शहर  और कस्बे में विकास की धारा तेजी से बह रही है लेकिन प्रदेश की राजधानी भोपाल में विकास की यह धारा तेज गति से बह रही है। सार्वजिनक परिवहन के क्षेत्र में यह शहर लगातार नए नए आयाम स्थापित कर रहा है। भोपाल में जल्द शुरू होने जा रही मेट्रो रेल सेवा भी नगरी परिवहन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी ।

बैलगाड़ी से मेट्रो की तरफ बढ़ते क़दम

शैल शिखरो और झीलों के शहर भोपाल ने सार्वजनिक पविहन में लगातार हो रहे बदलाव को करीब से देखा है। एक दौर था जब भोपाल के लोग एक ही शहर के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने या आवगामन के लिए बैलगाड़ी का इस्तेमाल करते थे,फिर एक दौर आया जब बैलगाड़ी के स्थान पर घोड़ा गाड़ी और तांगे चलन में आए  समय बदलता रहा और साथ ही शहर के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के साधनो में भी बदलाव आता रहा। ऐसा नहीं है कि बैलगाड़ी के दौर से पहले आवगमन का कोई साधन नहीं था,वह दौर अलग था जब हाथी,ऊंट ,घोड़ेखच्चर और पालकी आवगमन के साधन हुआ करते थे लेकिन वह दौर राजामहाराजाओं और अंग्रेज़ो के शासन का दौर था। हम बात कर रहे है भारत के आजादी के बाद के दौर कीयानि के 1947 के बाद से लगातार  रहे परिवर्तन की। 1947 के बाद से भारत में जहां एक शहर से दूसरे शहर और एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश आने जाने वाले सार्वजनिक परिवहन में लगातार परिर्वतन तो  ही रहे हैलेकिन साथ साथ अगर हम बात करें  नगरीय परिवहन यानि इंट्रा सिटी ट्रांसपोर्ट की तो इस क्षेत्र में भी बदलाव साफ देखने को मिल रहे है  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल  की बात करें तो हाथ गाड़ी,बैलगाड़ी,तांगेघोड़ागाड़ी,बग्गी,सायकल रिक्शा,टेम्पो,आटो,बस , मिनी बस,मेजिक वाहन ,बीआरटीएस  इत्यादि का दौर देख चुके इस शहर के लोग अब जल्द ही मेट्रो रेल का दौर देखने वाले है। मध्य प्रदेश मेट्रो , भोपाल में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहा है।  मध्य प्रदेश मेट्रो का पूरा प्रयास है कि भोपाल के लोगो को शहर के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए मेट्रो ट्रेन की सौगात अगले साल तक मिल जाए 

मध्य प्रदेश मेट्रो,  भोपाल में मेट्रो रेल जल्द से जल्द शुरु करने लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में यदि भोपाल की प्रगति पर नजर डाले तो प्रायोरिटी कारिडार के तहत मेट्रो वायडक्ट 6.225 किमी लंबाई की पाइलिंग का कार्य  100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।वहीं स्टेशन के लिए सिविल कार्य भी पूरी प्रगति पर है। जिसमें सभी स्टेशन की पाइलिंग का कार्य भी 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है  सुभाष नगर स्टेशन के कानकार्स लेवल के 10 पीयर आर्म, पाइल एवं पाइल कैप का कार्य भी 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है  अन्य स्टेशन के कार्य भी प्रगति पर है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अधिकारी  मेट्रो रेल कार्य की प्रगति पर नजर रखे हुए है और साथ ही कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा भी कर रहे है। सुभाष नगर डिपो में अब तक लगभग 35 प्रतिशत पाइलिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। निर्माण कार्य को और गति देने के लिए मजदूरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

  मध्य प्रदेश मेट्रो रेल - आवागमन में सुविधा और रोज़गार के नए अवसर आवागमन हमारे रोज़मर्रा के जीवन का एक ज़रूरी हिस्सा है। यातायात के साधन जब सुविधाजनक हों तो सुकून से तनाव रहित होकर काम पर पहुंचते हैं । इसी तरह जब हम शाम को संतुष्ट घर लौटते हैं तो अपने परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बिताते हैं। वास्तव में हमारा जीवन ऐसा ही होना चाहिए। लेकिन परिवहन के मौजूदा साधनों के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच पाने में ही हमें काफी मशक्कत करनी होती है और ऐसे में मन की शांति चाहना स्वाभविक है, लेकिन अब वक्त बदल रहा है और उम्मीदें पूरी होने जा रही हैं। यह नया बदलाव हमारे जीवन को निश्चित रूप से बेहतर बनाएगा। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह तीन तरह से हमारे लिए उपयोगी रहेगा, यह सुरक्षित है, आरामदायक है और किफायती भी। मेट्रो रेल शहरी नागरिकों को रोजमर्रा के आवागमन की तकलीफों से निजात दिलाएगा। इसके तहत आधुनिक और तीव्रगति की चालक रहित मेट्रो ट्रेने प्रस्तावित है, जो मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। यह परियोजना हमारे लिए दो तरह से लाभकारी है। हमारा रोज़ का आवा...

स्वच्छ हवा की दिशा में कदम: भोपाल और इंदौर मेट्रो निर्माण स्थलों पर धूल और वायु गुणवत्ता नियंत्रण के उपाय

  भोपाल और इंदौर मेट्रो निर्माण परियोजनाएँ शहरी परिदृश्यों को बदलने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हालांकि, इन परियोजनाओं से वायु गुणवत्ता को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। एमपी मेट्रो में, हम पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने और जन स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे सटीक योजनाओं और नवाचारों के माध्यम से, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे निर्माण कार्य उच्चतम पर्यावरण मानकों के अनुरूप हों। धूल के स्रोत को समझना निर्माण स्थलों पर धूल के उत्पन्न होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं: खुदाई और मिट्टी हटाने की गतिविधियाँ। सामग्री का संभालना, उसका भंडारण और परिवहन। बैचिंग प्लांट्स में कंक्रीट निर्माण। बिना पक्की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही। खुली कार्यस्थलों पर हवा के कारण कटाव। इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए, हमारा निर्माण पर्यावरण प्रबंधन योजना (CEMP) वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और परिवेशीय वायु गुणवत्ता बनाए रखने की प्रक्रियाएँ प्रदान करता है। धूल नियंत्रण के उपाय: बहुआयामी दृष्टिकोण प्रभावी धूल नियंत्रण के लिए निवारक और सक्रिय दोनों उपायों का उपयोग आवश्यक ...

Transforming Indore: The New Metro Rail Project

Indore is on the brink of a revolutionary change in its transportation system with the Indore Metro Rail Project. Aimed at addressing the growing demands of urban transportation, this under-construction Mass Rapid Transit System (MRTS) promises to not only ease traffic congestion but also improve air quality and provide a robust, efficient transit solution for the city's burgeoning population. Project Overview The Indore Metro project, executed by the Madhya Pradesh Metro Rail Corporation Limited (MPMRCL), encompasses 28 stations in ring formation (Yellow line) with a length of 31.5kms connecting various important landmarks and various other modes of transport such as ISBT, Railway Station and Airport. The project is overseen by DB, Geodata and Louis Berger, serving as the general consultants. Key Details: ·  Client:  Madhya Pradesh Metro Rail Corporation Limited (MPMRCL) ·  General Consultant:  DB, Geodata & Louis Berger ·  Project Scope:  Includes ele...