मध्य प्रदेश मेट्रो रेल - सुगम परिवहन, बेहतर जीवन
घर के बड़े सदस्यों को काम पर जाना होता है और छोटों को स्कूल - कॉलेज। इस आवागमन के लिए हम या तो निजी साधनों पर निर्भर होते हैं या फिर सार्वजनिक व्यवस्थाओं पर। इन दोनों ही परिस्थितियों में हमें सड़कों पर यात्रा करनी होती है। और क्योंकि सभी इन मार्गों से ही अपने काम पर जाते आते हैं तो यहां ट्रैफिक बहुत अधिक होता है और अक्सर हम टैफिक जाम में फंस जाते हैं। इसमें काफी समय खराब होता है। और कई लोगों के लिए यह माध्यम खर्चीला भी साबित होता है।
इसके अलावा क्योंकि सड़क मार्ग सभी के लिए उपलब्ध है तो नौसीखिए और लापरवाह लोग भी वाहन चला रहे होते हैं, जिससे अक्सर दुघटनाएं होती रहती हैं। दुर्घटनाएं और भी कई जाने अनजाने कारणों से होती हैं और सावधानी रखने के बाद भी, जिनकी गलती न हो वे भी दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। फिर खुली सड़क पर धुआं, धूल मिट्टी और अन्य तरह का प्रदूषण होता है जो सेहत पर बुरा असर डालता है। इन सभी सरोकारों और बदलते समय की संभावनाओं के मद्देनज़र प्रशासन ने शहरी नागरिकों के लिए मेट्रो रेल परियोजना की शुरूआत की है। अब इस पर तेजी से कार्य चल रहा है।
मेट्रो रेल दैनिक यातायात का एक सुविधाजनक माध्यम है। इससे दुर्घटनाओं और अन्य तकलीफों से छुटकारा मिलेगा। और आमजन कम समय और कम खर्च में आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कर पाएंगे। सेहतमंद नागरिक राज्य के विकास बेहतर ढंग से अपना योगदान दे पाएंगे, राज्य और भी तेजी से आगे बढ़ेगा। मेट्रो परियोजना में सभी को समान अवसर मिलेंगे, अपना जीवन स्तर सुधारने के लिए भी और रोजगार के क्षेत्र में भी। समृद्ध नागरिक ही एक समृद्ध राज्य की संभावना को साकार करेंगे।
इस परियोजना में जीवन के अन्य पहलुओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। जैसे कि शहर की ऐतिहासिक विरासतों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। प्राकृतिक सौदर्य को बनाए रखा जाए, शहर और आस पास के इलाकों में पर्यावरण स्वस्थ जीवन के लिए अनुकूल बना रहे, और समय के साथ उसे और भी बेहतर बनाया जा सके। यह भी निश्चित किया गया है कि परियोजना, पर्यावरण के अनुकूल हो और इसमें आर्थिक निरंतरता बनी रहे। इस परियोजना में बेहतरीन गुणवत्ता की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश मेट्रो रेल नवाचार और तकनीक के नए आयाम हासिल करेगी।
कम शब्दों में कहें तो यह योजना प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से नागरिकों के जीवन स्तर बेहतर बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल है।
Comments
Post a Comment